Monday, April 21, 2025
Homebihar newsबाजपट्टी प्रखंड के दो मुखिया को  राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होने का...

बाजपट्टी प्रखंड के दो मुखिया को  राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल होने का मिला मौका


बाजपट्टी प्रखंड के दो मुखियाओं को  सतत विकास लक्ष्यों के थीम- 7 सामाजिक रूप से न्याय पूर्ण और सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत   विषय पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में  शामिल होने का मौका मिलेगा।

  जिसमें बनगांव उत्तरी पंचायत मुखिया अनुज कुमार राजू बाजपट्टी पंचायत की मुखिया ज्योति कुमारी शामिल है।


यह कार्यशाला  पटना के ज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी।  इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप सौरभ ने बताया कि बाजपट्टी प्रखंड के दो मुखियाओं का चयन इस कार्यशाला के लिए किया गया है।

10 सितंबर से 12 सितंबर तक यह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।  कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों का क्षमता वर्धन एवं पदाधिकारी को प्रशिक्षण हेतु सर्वोत्तम रणनीतियों का बनाना तथा सतत विकास लक्ष्यों के उद्देश्यों को प्राप्त किया जाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments