Wednesday, May 14, 2025
HomeBreakingथानाध्यक्ष और महिला सीओ के बीच हुई थप्पड़ो की बरसात ,  मौके...

थानाध्यक्ष और महिला सीओ के बीच हुई थप्पड़ो की बरसात ,  मौके पर पहुंचे सीतामढ़ी के DM और SP

  सीतामढ़ी में थाना प्रभारी और महिला सीओ के बीच मारपीटका मामला सामने आ रहा है।  दरअसल थाना परिसर में  शराब विनष्टिकरण के दौरान उत्पन्न विवाद के बीच परिहार थाना प्रभारी और महिला सीओ ने एक दूसरे पर की थप्पड़ों की बौछाड़ कर दी। ,घटना की सूचना पर पहुंचे डीएम और एसपी।

जानकार सूत्रों की माने तो  महिला सीओ और थाना अध्यक्ष के बीच  पिछले कई दिनों  से अनबन चल रही थी इसी को लेकर परिहार थाना परिसर में  आज शनिवार को जनता दरबार आयोजित की गई थी। इसी दौरान  शराब विनष्टीकरण भी होना था। इसी दौरान दोनों में कहां सुनी हो गई।  इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई।

सड़क हादसे  एक व्यक्ति की हुई मौत

सीतामढी सदर अस्पताल में देर रात सड़क दुर्घटना में जख्मी एक अधेड़ की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई। सुबह चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के बछाड़पुर गांव निवासी 50 वर्षीय प्रभु राम के रूप में की गई है। मृतक भर्ती के समय अपना परिचय स्थानीय आशा शैल देवी के रूप में बताया था। अस्पताल सूत्रों से पता चला है कि घायल को बाजपट्टी से एंबुलेंस से लाकर यहां रख दिया गया। एक और जख्मी था जिसे रेफर कर दिया गया। उसके साथ एक वृद्ध महिला थी। परंतु इसके साथ कोई नही था। इसे भी रेफर किया गया था। सुबह मरने के बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना के अलावे पुपरी थाना को भी दे दी गई है। परंतु अभी तक कोई सुधी लेने नही आया है। मृतक का शव ज्यो का त्यों सदर के इमरजेंसी में पड़ा है। इस बाबत पूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि इसकी सूचना पुपरी थाना के माध्यम से परिजनों को दे दिया गया है। परंतु पता नही अभी तक परिजन क्यों नही पहुंचे है। परिजन के आने के बाद ही विशेष जानकारी मिल पाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments